लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज नवीन उल हक ने आईपीएल 2023 में काफी सुर्खियों बटोरी है। उनके लाइमलाइट में रहने की वजह खेल का प्रदर्शन नहीं बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी करना है। विराट कोहली के साथ विवाद करने के बाद नवीन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को स्लेज करते हुए दिखाई दिए। 24 मई को खेले गए मैच में हिटमैन का विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने भारतीय फैंस का गुस्सा भड़का दिया।
विराट के बाद रोहित से बदतमीजी नजर आए नवीन उल हक
यहां देखिए वीडियो:
— Cricbaaz (@cricbaaz21) May 24, 2023
यह भी पढ़ें: IPL 2023 के बाद कभी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे यह 5 भारतीय दिग्गज, नंबर-3 को माना जाता है मलिंगा से भी घातक