गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला! जिसमें गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 62 रनों से हराकर इस सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बारिश प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) ने 20 ओवरों में विशाल 233 रन बनाए। जिनमें शुभमन गिल का शतकीय योगदान रहा।
मुंबई इंडियंस (MI) के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 234 रनों का विशाल लक्ष्य था. लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) की खराब शुरुआत रही, नेहाल वडेरा और कप्तान रोहित शर्मा शुरुआत में जल्दी आउट हो गए! लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार यादव , कैमरून ग्रीन और तिलक वर्मा ने मैच को जिंदा रखा। 14 ओवर तक मुंबई इंडियंस (MI) गुजरात टाइटंस (GT) से तुलनात्मक स्कोर में आगे चल रही थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। और पूरी टीम 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर खेल-आऊट हो गई।
मुंबई इंडियंस (MI) की करारी हार के बाद देखिए क्रिकेट फैंस के जबरदस्त मीम्स –
Related News