कोहली के साथ तकरार करने वाले गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा पर लुटाया प्यार

0
1


इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 63वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। इस मैच के प्रैक्टिस सेशन से एक वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।    

यह भी पढ़ें | एमएस धोनी का फैंस के बीच क्रेज देख हैरान हुए केविन पीटरसन, कर डाली खास अपील

दरअसल, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एलएसजी के मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ मुलाकात कर रहे हैं।

पिछले दिनों विराट कोहली के साथ मैदान पर बहस बाजी करने वाले गौतम गंभीर इस वीडियो में बिलकुल अलग मूड में नजर आ रहे हैं। गंभीर प्यार से रोहित को गले लगाते हैं और उनसे मुस्कुराते हुए बात करते दिख रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।  

आपको बता दें कि अंक तालिका में फ़िलहाल लखनऊ सुपर जाइंट्स 13 अंकों के चौथे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। अभी दोनों टीमों का प्लेऑफ में जाना निश्चित नहीं है।  

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Dream 11 Team – VIDEO

YouTube video



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here