“अडानी की इज्जत बचा ली”, दिल्ली के खिलाफ गिरते-पड़ते गुजरात ने बनाए 147 रन , तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

0
4


WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के 14वें मैच में आज यानि 16 मार्च को गुजरात जाएंट्स का सामना टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग की ओर से पहले गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया गया।

वहीं उनके गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में पूरी तरह से बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा हुआ था। हालांकि खेल के दूसरे अंत में एशले गार्डनर और लौरा वॉलवार्ड की धुआंधार पारी के बूते गुजरात ने 147 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

एशले-लौरा ने संभाली गुजरात की पारी

ccb6457b 3239 465d b084 986aa64b5747

गुजरात जाएंट्स के लिए प्लेऑफ़ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। ऐसे में उनके सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली थी। दिल्ली की ओर से गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया गया, जिसे उन्होंने कुबूल करने में थोड़ी सी देर कर दी। पारी के पहले ही ओवर में सोफिया डंकली मारिजान काप का शिकार हुईं। इसके बाद लौरा वॉलवार्ड और हरलीन देओल के बीच 49 रन की साझेदारी हुई।

लेकिन रन गति इस दौरान चिंता का विषय बनी हुई थी। 9.5 ओवर का खेल होने के बावजूद टीम संयुक्त रूप से सिर्फ 53 रन ही बना सकी थी। इस मुश्किल स्थिति में एशले गार्डनर और लौरा ने क्रमश: 51 और 57 रन का योगदान देते हुए महज 53 गेंदों में 81 रन जोड़ डाले। जिसके बूते गुजरात 147 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब हुई। वहीं उसके बाद सोशल मीडिया पर गुजरात जाएंट्स के मालिक गौतम अडानी का मजाक भी उड़ाया जाने लगा। जिसका एक नमूना आप नीचे देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए गजब रिएक्शन

 

यह भी पढ़ें – कंगाली में आटा गीला, IPL 2023 से पहले RCB को मिला धोखा, 3.20 करोड़ में बिके खिलाड़ी नाम वापस लेकर लगाया चूना

 

 





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here